हमारे बारे में (About Us)
"योग भगाए रोग" में आपका स्वागत है!
"योग भगाए रोग" का हमारा उद्देश्य सरल और स्पष्ट है: "योग की शक्ति के माध्यम से बीमारियों को अलविदा कहें और एक स्वस्थ जीवन अपनाएं।"
हमारा मानना है कि योग केवल शारीरिक व्यायामों की एक श्रृंखला नहीं है, बल्कि समग्र उपचार का एक संपूर्ण विज्ञान है। हमारा यह ब्लॉग निम्नलिखित विषयों पर विशेष और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित है:
विशिष्ट रोगों के लिए योग: मधुमेह (Diabetes), उच्च रक्तचाप, पीठ दर्द, कमर दर्द, स्मृति दौर्बल्य , सायटिका , LOW BP, SPONDYLITIS और अन्य पुरानी बीमारियों को प्रबंधित करने और उनसे राहत पाने के लिए विशेष योग दिनचर्या।
योगासन: विभिन्न आसनों को सही ढंग से करने के तरीके, उनके लाभ और सावधानियों पर विस्तृत जानकारी। किस रोग में कौन - सा आसन करें और कैसे करें की प्रामाणिक जानकारी दी गई है।
प्राणायाम: सांसों को संतुलित करने, मन को शांत करने और आंतरिक ऊर्जा को बढ़ाने की तकनीक बताई गई है , हम कैसे भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, नाड़ीशोधन प्राणायाम की सहायता से अपनी 7200 नाड़ियों को परिशुध्द किया जा सकता है , वैज्ञानिक विवेचन के साथ दिया गया है । बाह्य प्राणायाम से हम अपनी ऊर्जा को उर्ध्वगामी बनाएँ , भ्रामरी और उद्गीथ के प्रयोग से मन को शांत कैसे करें , तनाव मुक्त कैसे हों आदि की भी जानकारी सम्मिलित की जाएगी। उज्जायी प्राणायाम की सहायता से THYROID को कैसे नियंत्रित करें। इसके अतिरिक्त ब्लॉग में सभी प्रकार के प्राणायाम की चर्चा आगामी पोस्ट में करने की योजना है।
ध्यान (MEDITATION): ध्यान मस्तिष्क की नकारात्मक ऊर्जा (NEGATIVE ENERGY) को दूर कर मन को शांत और ऊर्जावान(ENERGETIC) बनाता है। हम भविष्य में प्रचलित ध्यान की विधियों की चर्चा करेंगे।
स्वास्थ्य युक्तियाँ (Wellness Tips): संतुलित जीवनशैली और मानसिक शांति के लिए व्यावहारिक सलाह। रोग का सम्बन्ध हमारे आहार और विहार पर निर्भर करता है। हम आपको प्रामाणिक जानकारी देने के लिए प्रतिबध्द हैं। किस रोग में हमारा आहार क्या हो? इसे भी हम अपने पोस्ट में शामिल करते रहेंगे।
चाहे आप योग की शुरुआत कर रहे हों या स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशिष्ट योग समाधान खोज रहे हों, रोगमुक्त जीवन की यात्रा में "योग भगाए रोग" आपका भरोसेमंद साथी है।
आइए, हर सांस के साथ दुनिया को स्वस्थ बनाने के हमारे इस पुनीत अभियान में जुड़ें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें